फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Benny Chowdhury reunites in Mohalla

बेनी चौधरी में मोहल्ले में दोबारा बवाल

Fri, 12 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Fri, 12 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Benny Chowdhury reunites in Mohalla
बवाल - फोटो : अमर उजाला
कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनाने का विरोध करने वालों ने किया पथराव 
विज्ञापन

चार महिलाएं पुलिस की हिरासत में, एहतियातन मौके पर पुलिस तैनात

कब्रिस्तान की चहारदीवारी निर्माण को लेकर मोहल्ला बेनी चौधरी में शुक्रवार को दोबारा बवाल हो गया। चहारदीवारी का निर्माण शुरू होने पर विरोध कर रहे लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद माहौल शांत हुआ। एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
मोहल्ला बेनी चौधरी स्थित कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनाने को लेकर बृहस्पतिवार को एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। दीवार बनाने का विरोध करने वाले पक्ष के एक युवक को दूसरे पक्ष के लोगों ने कोतवाली परिसर में पीटा था, जिस पर कोतवाली में काफी हंगामा हुआ था। बावजूद इसके पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। बृहस्पतिवार को हिरासत में लिए गए लोगों को देर शाम दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोतवाली से छोड़ दिया गया। अफसरों ने भी कोतवाली में हुई मारपीट को नजर अंदाज कर दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि दूसरे दिन शुक्रवार को दोबारा बवाल हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने मजदूर लगाकर चहारदीवारी बनवाना शुरू किया। इस पर दीवार बनाने का विरोध कर रहा मैनाज के परिवार वाले दोबारा विरोध करने लगे।  इससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इस दौरान मैनाज के परिवार वालों ने पत्थर बरसाना शुरू कर दिए, जिससे भगदड़ मच गई। जबकि मैनाज के परिवार वाले दूसरे पक्ष पर दबंगई का आरोप लगा रहे थे। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल देशपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हंगामे को देखते हुए महिला पुलिस भी बुलाई गई। इसके बाद पुलिस ने मैनाज पक्ष की चार महिलाओं को हिरासत में लेकर महिला थाना भिजवाया। इस पर माहौल शांत हो गया। माहौल गर्माया देख मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार महिलाएं हिरासत में ली गई हैं। उन पर कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था के लिहाज से पुलिस तैनात है। मोहल्ले वाले सहमति से कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनवा रहे है। - देशपाल सिंह, कोतवाल  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed