{"_id":"b6069eeb35dca511c14b40cd069ff224","slug":"being-married-farm-raffia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत जा रही विवाहिता से दुराचार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत जा रही विवाहिता से दुराचार
पीलीभीत।
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली दियोरिया की एक विवाहिता ने गांव के एक व्यक्ति पर खेत में खींचकर
विज्ञापन
दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला ने जांच शिकायत प्रकोष्ठ में
शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
पीड़िता ने बताया कि वह 31 दिसंबर 14 की शाम अपने खेत पर जा रही थी। रास्ते में गांव का एक युवक उसे तमंचे के बल पर गन्ने के खेत में खींच ले गया और उसके साथ दुराचार किया। घटना किसी से बताने पर जान से मार देने की धमकी दी।
पीड़िता ने पति के साथ थाने में जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला ने एसपी दफ्तर आकर जांच शिकायती प्रकोष्ठ में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।