फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Before writing the report, the refusal to take action now

पहले लिखाई रिपोर्ट, अब कार्रवाई से किया इंकार

Sat, 24 Dec 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sat, 24 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Before writing the report, the refusal to take action now
रिपोर्ट - फोटो : demo pics
सदर सीट से टिकट मांगने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख को धमकी देने का मामला 
विज्ञापन

सदर सीट से टिकट मांगने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाने वाले भाजपा नेता सत्यपाल गंगवार रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद कार्रवाई के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। कई बार बुलाने के बाद भी वह पुलिस के पास नहीं पहुंचे इसकी वजह से कार्रवाई अधर में हैं। वहीं फोन पर भाजपा नेता की ओर से धमकी देने वाले से सुलह कराए जाने की बात कहकर मामले को टाल दिया गया है। 

बल्लभ नगर कालोनी निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यपाल गंगवार ने पिछले दिनों सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनके मोबाइल पर किसी ने कॉल कर सदर सीट से भाजपा का टिकट मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद जब पुलिस आईडी के आधार पर धमकी देने वाले तक पहुंच गई, तो भाजपा नेता कार्रवाई से इंकार कर रहे हैं। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि  भाजपा नेता से फोन पर संपर्क हुआ तो उन्होंने बताया कि आरोपी ने उनके घर आकर माफी मांग ली है। इसके बाद अब वह कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में अग्रिम कार्रवाई के लिए उनको थाने बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आए। इसकी वजह से यह प्रकरण लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed