फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BA student shot dead

बीए के छात्र की गोली मारकर हत्या

Thu, 22 Jun 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 22 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
BA student shot dead
बीए के छात्र की गोली मारकर हत्या
मुड़िया रामकिसन गांव निवासी बीए द्वितीय वर्ष के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह उसका खून से लथपथ शव घर से करीब सौ मीटर दूर एक खेत में पड़ा मिला। उसके गोली कनपटी पर मारी गई थी। मौके पर 315 बोर का तमंचा पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवारीजनों ने होली पर हुए विवाद को लेकर गांव के दो युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मुड़िया रामकिसन गांव निवासी झम्मन लाल खेती करते है। उनके तीन बेटे देवेंद्र, रामप्रकाश और हेमंत है। मझला बेटा रामप्रकाश (22) भोजीपुरा के एक कॉलेज से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। बुधवार रात सवा नौ बजे राम प्रकाश के मोबाइल पर किसी का फोन पहुंचा। इसके बाद वह बिना बताए घर से निकल गया। परिवारीजन उसके गांव में घूमने जाने की सोचकर सो गए। रात को रामप्रकाश तो अपने घर नहीं पहुंचा, बृहस्पतिवार सुबह उसका शव मकान से सौ मीटर की दूरी पर एक खेत में पड़ा मिला। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। कनपटी पर गोली लगने का घाव मिला। वहीं कंधे के पास 315 बोर का तमंचा पड़ा था। खेत पर शौच करने गई एक महिला ने शव पड़ा देखने के बाद शोर मचाया। इस पर परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने पर कुछ ही देर में एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ सिटी निशांक शर्मा, एसएचओ सुनगढ़ी गोपीचंद यादव मौके पर पहुंच गए। बड़े भाई देवेंद्र ने गांव के अनोखेलाल और भगवंत पर होली पर हुए मारपीट के विवाद में हत्या करने का शक जाहिर किया है। उसका कहना है कि रात में इन्हीं दोनों युवकों के साथ रामप्रकाश को देखा गया था। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed