फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Atoliftr arrested, stolen bike recovered

आटोलिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

Sat, 28 Jan 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 28 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
 वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने की बाइक समेत एक युवक धर दबोचा। छानबीन करने पर बाइक पर लिखा नंबर गलत निकला। पुलिस ने संगीन धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। शुक्रवार देर शाम एसआई मुकेश सिंह पुंडीर, एचसीपी भारत सिंह हरदोई ब्रांच नहर पर दुपहिया वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को रोका। पूछने पर युवक ने अपना नाम हरप्रीत उर्फ गुरप्रीत निवासी खरद्वारा बताया। बाइक के कागजात मांगने पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पहले तो युवक पुलिस को गुमराह करता रहा। बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर सच सामने आया। बाइक लखीमपुर के निघासन से चोरी की गई थी। बाइक पर लिखा नंबर फर्जी पाया गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि बरामद बाइक पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव निवासी हीरा सिंह की निकली। आरोपी ने निघासन से बाइक चोरी करने की बात कबूल की है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed