{"_id":"56f978774f1c1b8d1bf00334","slug":"atm-display-breaker-arrested11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम की डिसप्ले तोड़ने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम की डिसप्ले तोड़ने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनियन बैंक शाखा के एटीएम की डिसप्ले रुपये चोरी करने के उद्देश्य से पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानकाह निवासी सलमान ने ईंट मारकर तोड़ी थी। पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। दर्ज एनसीआर को चोरी के प्रयास में तरमीम कर दिया गया है।
एसडीएम, सीओ आवास/कार्यालय के समीप स्थित यूनियन बैंक शाखा परिसर में लगे एटीएम कक्ष में शुक्रवार की शाम को एक युवक ने घुसकर एटीएम की डिसप्ले तोड़ दी थी। पुलिस ने शाखा प्रबंधक एलसी देवागन की ओर से एनसीआर दर्ज कर ली थी। एटीएम की डिसप्ले तोड़ने की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेकर सीसी टीवी फुटेज देखकर एक युवक से पूछताछ कर घटना का खुलासा कर दिया। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि एटीएम की डिसप्ले मोहल्ला खानकाह निवासी सलमान ने ईंट मारकर रुपये चोरी करने के उद्देश्य से तोड़ी थी। इसका खुलासा सलमान ने पूछताछ में किया है। एटीएम के केयर टेकर के आने के भय से सलमान चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे सका था। उन्होंने बताया कि जांच में एटीएम की डिसप्ले चोरी के प्रयास को लेकर तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। इस पर दर्ज एनसीआर को चोरी के प्रयास की धारा में तरमीम कर दिया गया है।