{"_id":"194d85c3b1ef3fd137b7b93e0ce6a838","slug":"asp-entered-the-student-the-father-s-statement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी ने दर्ज किए छात्र के पिता के बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएसपी ने दर्ज किए छात्र के पिता के बयान
Purnpur
Updated Sun, 12 Jul 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली मेें कथित छेड़छाड़ के आरोप पर छात्र की छात्रा द्वारा की गई पिटाई व उसका वीडियो वायरल किए जाने के मामले की जांच एएसपी ने शुरू कर दी है। उधर घटना के बाद से ही लापता आरोपी छात्र का नौ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है, जिसके चलते उसके परिवार के लोग खासे चिंतित हैं।
विज्ञापन
छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में तीन जुलाई को कोतवाली पुलिस ने एक छात्र को पकड़ कर पहले उसे हवालात में बंद किया तथा बाद में कोतवाली में ही छात्रा से उसकी पिटाई करवाई। आरोप है कि पुलिस ने इस घटना की वीडियो क्लिप बनाई तथा उसे वायरल कर दिया। बाद में पुलिस ने आरोपी छात्र को छोड़ दिया था। छात्र के पिता का कहना है कि घटना के दिन से ही छात्र घर नहीं पहुंचा है। छात्र के परिवार वाले नौ जुलाई को एसपी से मिलने जिला मुख्यालय गए थे। एसपी के न मिलने पर उन्होंने सीओ जहानाबाद को पूरे प्रकरण की जानकारी देकर शिकायत की थी। एसपी जेके शाही ने मामले की जांच एएसपी को सौंपी थी। रविवार को एएसपी ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने छात्र के पिता और उनके साथी वकील के बयान भी दर्ज किए। उधर, छात्र के पिता ने बताया कि घटना के दिन से लापता उसके इकलौते पुत्र का आज तक सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन