फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   As a young man robbed of SOG

एसओजी के बनकर युवक को लूटा

Tue, 27 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 27 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
आसाम चौराहा पर सवारी का इंतजार कर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति को लग्जरी कार में सवार चार बदमाशों ने लिफ्ट दी। इसके बाद खुद को एसओजी टीम बताकर पांच हजार रुपये व दो सोने की अंगूठी लूट लीं। विरोध करने पर चलती कार में मारपीट करते रहे और जहानाबाद के लालपुर चौराहा पहुंचकर नीचे फेंक दिया। घटना की सूचना पर रात भर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। दूसरे दिन अधिकारियों से शिकायत के बाद सुनगढ़ी थाने में मुकदमा दर्ज किया जा सका। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गनेशगंज निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरनलता रस्तोगी के पति दिनेश रस्तोगी सोमवार को ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूवल कराने बरेली गए थे। देर शाम निपटाकर रोडवेज से पीलीभीत लौटे। आसाम चौराहे पर उतरने के बाद पूरनपुर जाने के लिए सवारी का इंतजार करने लगे। तभी सफेद लग्जरी कार में सवार चार युवकों ने लिफ्ट देकर दिनेश को बैठा लिया। पूरनपुर रोड पर कुछ दूर पहुंचकर कार रोक दी। कार सवार चारों युवकों ने खुद को एसओजी टीम का बताकर मारपीट करने लगे। असलहा दिखाकर धमकाते हुए पांच हजार रुपये, दो सोने की अंगूठी लूट लीं। विरोध करने पर कार में रिवाल्वर की बट से पीटा। लूटपाट करने के बाद जहानाबाद क्षेत्र के लालपुर चौराहा पर नीचे फेंक गए। दिनेश ने फोन करके पत्नी को सूचना दी। इसके बाद पत्नी किरनलता परिवारीजनों को साथ लेकर मौके पर गईं। सड़क पर घायल हालत में पड़े मिले दिनेश को लेकर जहानाबाद थाने गईं, लेकिन पुलिस ने मामला सुनगढ़ी क्षेत्र बताकर टाल दिया। सुनगढ़ी थाने जाने पर वहां की पुलिस ने बिना कार्रवाई किए जहानाबाद जाकर शिकायत करने को कहा। इधर-उधर भटकने के बाद घरवाले प्राथमिक इलाज कराने के बाद दिनेश को घर ले गए। मंगलवार सुबह दिनेश और उनकी पत्नी एसपी कार्यालय पहुंचे और दुखड़ा सुनाया। 
विज्ञापन

बोले, पति को छुड़ाना है तो लाओ 50 हजार 
पीड़ित ने बताया कि कार में बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने पत्नी के मोबाइल पर फोन कराया था। इसमें शिकायत का हवाला देकर गिरफ्तारी की बात कही। पति को छुड़ाने के लिए 50 हजार की रकम लेकर पीलीभीत आने को कह गया था। 
विज्ञापन


अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल का मेडिकल कराया गया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। - हरगोविंद सिंह, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed