फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Arrested four accused of cheating

सोने के सिक्कों का झांसा दे ठगी करने के चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Apr 2015 11:33 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Thu, 23 Apr 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Arrested four accused of cheating
धोखाधड़ी कर ढाई लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी
विज्ञापन
मोहल्ला रजागंज निवासी हाफिज गुल मोहम्मद, उसके पिता नूर मोहम्मद, छोटे और मोहल्ला करीमगंज के आबिद को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। एक अन्य आरोपी को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

पुलिस ने मोहल्ला रजागंज निवासी ताहिर की ओर से मोहल्ला निवासी हाफिज गुल मोहम्मद, नूर मोहम्मद, छोटे, मोहल्ला करीमगंज के आबिद और गांव कल्यानपुर निवासी भूरा के खिलाफ धोखाधड़ी कर ढाई लाख रुपये हड़पने, रुपये मांगने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट अक्तूबर माह में दर्ज कराई थी।

ताहिर का आरोप था कि रिपोर्ट दर्ज होने के करीब सात माह पहले मोहल्ला के हाफिज गुल मोहम्मद उसके पिता नूर मोहम्मद ने बिलसंडा के एक शिव मंदिर के समीप सोना गड़ा होने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठग लिए थे। मंदिर के समीप से साढ़े सात किलोग्राम सोना निकलने की जानकारी दी गई और कुछ सिक्के और एक बंद मटकी दी गई गई थी। मटकी को छह माह बाद खोलने को कहा गया। छह माह बाद खोली गई तो मटकी में सोना नहीं ईंट पत्थर निकले।

इसके बाद रुपये वापस मांगने पर टाल-मटोल की जाने लगी। बाद में हाफिज ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने ताहिर की ओर से हाफिज गुल मोहम्मद, नूर मोहम्मद, छोटे, मोहल्ला करीमगंज के आबिद और गांव कल्यानपुर के भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मटकी को कब्जे में लिया था।

एसएसआई अमर सिंह ने बताया कि आरोपी हाफिज गुल मोहम्मद, उसके पिता नूर मोहम्मद, छोटे और आबिद को गुरुवार को गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी भूरा को भी शीघ्र गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।
आरोपियों ने ठगी कर संपत्ति अर्जित की
पूरनपुर। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि ठगी के आरोपियों ने ठगी कर एक ट्रक सहित अन्य संपत्ति अर्जित की। आरोपियों के खिलाफ एक बालिका की बलि की भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, हालांकि जांच में यह आरोप सिद्ध नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed