{"_id":"685933cfca9a3ebbfaeaef95148e5053","slug":"antrjnpdiy-jhrkhurani-two-rogue-gang-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय जहरखुरानी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरजनपदीय जहरखुरानी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार
Pilibhit
Updated Thu, 22 Oct 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सुनगढ़ी की आसाम चौकी पुलिस ने पीलीभीत सहित आसपास के जिलों में नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का सरगना शाहजहांपुर का रहने वाला नाजिम है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
खीरी जिले की कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के मोहल्ला वारिन निवासी संतोष कोरी और निघासन थाना क्षेत्र के गांव तेलियार निवासी तौला बुधवार की रात रोडवेज बस में जहरखुरान गिरोह का शिकार हुए थे। परिवार वाले दूसरे दिन होश में आने के बाद जिला अस्पताल से घर ले जाने के लिए दोनों को लेकर आसाम चौराहा पहुंचे।
विज्ञापन
इसी बीच संतोष कोरी की नजर एक होटल पर पड़ी तो उसने वहां खड़े दो युवकों को पहचान लिया और पड़ोस स्थित आसाम पुलिस चौकी को सूचना दी। चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने पुलिस को अपने नाम क्रमश: थाना गजरौला के गांव बंजरिया निवासी वीरपाल और गुड्डू निवासी नवदिया दहगला थाना सुनगढ़ी बताया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के मुताबिक गिरोह का सरगना शाहजहांपुर निवासी नाजिम है। गैंग में आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं। दोनों आरोपियों ने नाजिम के साथ नवाबगंज में संतोष और तौला को चाय में नशीली दवा खिलाकर लूटा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी की नगदी में से आठ सौ रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस का दवा है कि इसी गैंग ने पांच नवंबर 14 को मोहल्ला थान सिंह निवासी अजय कुमार को पेयपदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और उसका ई-रिक्शा मंडी समिति गेट के पास से लूट ले गए थे। लूटा गया ई-रिक्शा नाजिम ने ले लिया था। उसकी एवज में दोनों को 40 हजार रुपये दिए थे। 25 फरवरी को रोडवेज बस में जहरखुरान गिरोह का शिकार हुए थाना गजरौला के गांव नदहा निवासी प्रशांत कुमार ने भी थाना पहुंचकर दोनों की पहचान की।
प्रशांत ने बताया कि दोनों युवक एक अज्ञात व्यक्ति के साथ पूरनपुर हाइवे स्थित एक ढाबे पर मिले थे और पड़ोसी गांव महदिया जाने की बात कह दोस्ती कर ली। बाद में नशीला बिस्कुट खिलाकर नगदी, कपड़े, जूते मोबाइल सहित सारा सामान लूट ले गए थे। आरोपियों ने दो दर्जन से अधिक घटनाएं कबूल की हैं। इसके अलावा बरेली, शाहजहांपुर, खीरी और बदायूं में भी लोगों को शिकार बनाने की बात स्वीकारी है। उन्होंने बताया कि पीड़ित संतोष कोरी की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है। पुलिस नाजिम को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।