फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Aged throat Undercut killing

मितेपुर में वृद्ध की गला काटकर की हत्या

Mon, 15 Jun 2015 11:43 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
बीसलपुर/पीलीभीत। Updated Mon, 15 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Aged throat Undercut killing
कोतवाली क्षेत्र के गांव
विज्ञापन
मितेपुर निवासी 70 वर्षीय केदारनाथ कश्यप की रविवार की रात अज्ञात लोगों ने सोते समय गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव मितेपुर निवासी सत्यपाल ने बताया कि उसके पिता केदारनाथ कश्यप अलग मकान में अकेले रहते थे। मां रंपा देवी की मौत 20 वर्ष पहले हो गई थी। पिता रविवार की रात भी अपने मकान की छत पर चारपाई पर सोए थे। रात में किसी समय अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से गला काटकर उनकी हत्या कर दी।

सुबह जब पिता घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोस में रह रहा मृतक का बेटा कमलेश उन्हें देखने गया। जहां वह पिता को मृत अवस्था में पाया तो चीख पड़ा। चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। सत्यपाल ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में किसी से कोई रंजिश होने की बात नहीं कही गई है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने सीओ सुवेग सिंह सिद्धू और एसओ केपी सिंह के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने एसओ को घटना का पर्दाफाश शीघ्र करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने घर को सील कर दिया है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के पुत्र सत्यपाल, कमलेश, रोशन लाल, पुत्री मबोला देवी, पुत्रवधू ज्ञानवती, अनारकली और केशवती का रोते रोते बुरा हाल हो रहा है।
पुलिस को बेटों पर शक
घटना की सूचना पर सुबह गांव पहुंची पुलिस ने पहले मृतक के तीनों पुत्रों पर शक जाहिर करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। बाद में पूछताछ के लिए एक को हिरासत में रखने के साथ दो को छोड़ दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से मृतक के रिश्तेदारों में सुबह रोष भी देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed