{"_id":"c260629963832846443c28a7330068fa","slug":"against-five-people-preparation-of-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी
plibhit
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएन-2 के कॉलोनाइजर के बाद अब नजूल की जमीन कब्जाकर दूसरी कॉलोनी विकसित करने दो लोगों सहित पांच के खिलाफ एफआईआर की तैयारी की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर राजस्व टीम इसका ब्यौरा तैयार करने में जुट गई है।
विज्ञापन
रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर राजस्व टीम केजीएन फेस-2 के उत्तर पश्चिमी की ओर जमीन की नापजोख की। इस स्थान पर भी बड़े भूभाग पर अवैध रूप से पटान किया गया जिसमें नजूल की भूमि भी शामिल है। प्रारंभ में इसे केजीएन-1 की जमीन बताया गया था लेकिन जांच में यह जमीन नई विकसित हो रही एक कॉलोनी की निकली जिसका अभी नामकरण नहीं हुआ है। इस स्थान पर करीब पौने दो एकड़ जमीन नजूल की निकली थी जिसकी नाप के बाद प्रशासन ने सीमेंट के पिलर लगवा दिए। राजस्व टीम की जांच में इस जमीन को कब्जाने के मामले में अहमद नबी और मोहम्मद उस्मान के नाम प्रकाश में आए। नाम उजागर होने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों के अलावा केजीएन-2 में जमीन कब्जाने वाले तीन अन्य लोगों कुल पांच के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर राजस्व टीम ने एफआईआर कराने को ब्यौरा तैयार करना शुरू कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया तहरीर तैयार की जा रही है पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन