{"_id":"57506b654f1c1b020910a540","slug":"against-bjp-leader-charge-sheet-sent-to-co","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के खिलाफ चार्जशीट सीओ को भेजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के खिलाफ चार्जशीट सीओ को भेजी
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में घिरे भाजपा नेता की मुश्किलें कम नहीं हो सकी हैं। पुलिस ने मुकदमे की विवेचना पूरी कर ली है, जिसके बाद चार्जशीट तैयार कर सीओ को भेज दी है। अब चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करने की तैयारी की जा रही है।
बता दें कि पिछले दिनों एक छात्रा ने बरखेड़ा थाने में अपने साथ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें भाजपा नेता कमलेश गंगवार पर रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था। मुकदमे में एक अन्य युवती भी शामिल रही। केस दर्ज होने के बाद भाजपा नेता के समर्थन में जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने एसपी से मुलाकात की थी, जिसमें मामले को राजनीतिक साजिश बताया गया था। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले की छानबीन की। पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने विवेचना पूरी की, जिसमें केस दर्ज कराने वाली छात्रा ने भाजपा नेता के खिलाफ बयान दिए। हालांकि उसके साथ दर्शाई गई दूसरी युवती ने पक्ष में बयान दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में चार्जशीट तैयार कर ली, जिसको सीओ को भेज दिया गया है। एसओ बरखेड़ा ओमहरि बाजपेई ने बताया कि छात्रा के बयान के आधार पर चार्जशीट तैयार की गई थी। जिसको सीओ को भेज दिया गया है। नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।