{"_id":"a9c0abaa66ba218cd6b3879427f24f0b","slug":"after-the-rape-the-girl-s-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार के बाद ही की गई बालिका की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलात्कार के बाद ही की गई बालिका की हत्या
पूरनपुर, पीलीभीत।
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची की हत्या उससे दुराचार करने के बाद ही की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका से बलात्कार की पुष्टि हुई है। दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद बालिका का शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे बालिका का शव गांव के पास तालाब किनारे दफना दिया गया। हिरासत में लिए गए आरोपी से दूसरे दिन भी पुलिस पूछताछ करती रही।
मालूम हो कि एक गांव की छह साल की बच्ची रविवार शाम घर से लापता हो गई थी। सोमवार को गांव में एक प्लाट में उसका शव मिला था। उसकी गर्दन और पैरों में चोट के निशान थे। सलवार पर खून लगा होने पर बालिका की दादी ने बलात्कार की आशंका व्यक्त की थी। पुलिस ने बालिका के पिता की ओर से रामसेवक के खिलाफ बलात्कार, हत्या और एससीएसटी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया था। आरोपी से पुलिस दूसरे दिन भी पूछताछ करती रही। मंगलवार शाम बालिका का शव पोस्टमार्टम के बाद जब घर पहुंचा तब परिवार में कोहराम मच गया। गांव के तमाम लोगों ने बालिका के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
0000
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका से बलात्कार होने की पुष्टि हुई है। खोजी कुत्ता के आरोपी के घर पर जाने, मृतक के परिवार वालों के अलावा गांव के कई लोगों के आरोपी पर शक जाहिर करने आदि पर आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोपी के घर चारपाई पर खून के कुछ निशान भी मिले हैं। उनकी जांच कराई जा रही है। आरोपी के कपड़े धुले पाए गए। आरोपी की हैवानियत की भी लोगों ने जानकारी दी, लेकिन कुछ साक्ष्य अभी और जुटाने हैं। इसको लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
- राजेश्वर सिंह, सीओ
प्रतिनिधि मंडल ने गांव पहुंचकर जाना हाल
पीलीभीत। गांव पिपरा मुजफ्ता पहुंचकर बसपा नेताओं ने मृतका बच्ची के परिवार वालों से घटना की जानकारी की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
बसपा का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष हरीराम गौतम की अगुवाई में गांव पहुंचा। उन्होंने मृतका के परिवार वालों को ढाढंस बंधाया व घटना की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों से वार्ता की और परिवार वालों को कानूनी कार्रवाई में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट जोनल कोआर्डिनेटर ब्रह्मस्वरुप सागर, गिरीश चंद जाटव को भेज दी गई है। रिपोर्ट नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद नसीमुद्दीन सिद्दीकी को भी भेजी जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में मंडल कोआर्डिनेटर रामसनेही गौतम, केदार नाथ गौतम, राम औतार गौतम, त्यागी जीत सरोज, धर्मपाल पासवान, श्रीकृष्ण भास्कर आदि शामिल रहे।
---