फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After the encounter, caught Two crooks, two absconding

मुठभेड़ के बाद पकड़े दो बदमाश, दो फरार

Mon, 21 Mar 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 21 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 लूट के फिराक में घूम रहे कार सवार बदमाशों का पुलिस ने जब पीछा किया तो ललौरीखेड़ा के पास चलती कार से दो बदमाश कूदकर भागने लगे। सिपाही के दौड़ाने पर एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया और भाग निकले, जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से दो बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने कार से तमंचे, लोहे की रॉडें और डंडे बरामद कर कब्जे में लिए हैं। कार को कब्जे में लेकर पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए बदमाश बरेली के नवाबगंज और सेंथल के रहने वाले बताए जाते हैं। 

जानकारी के अनुसार एसओ दुर्गेश मिश्रा रविवार की रात हरिद्वार नेशनल हाइवे पर गश्त कर रहे थे। निसरा के पास वाहन चेकिंग करने के दौरान आई एक कार को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। पुलिस के रोकने का इशारा करने पर चालक ने पहले स्पीड कम की, लेकिन बाद में तेज रफ्तार से कार दौड़ा दी। शक होने पर पुलिस ने कार का पीछा किया और थाना सुनगढ़ी और ललौरीखेड़ा चौकी पुलिस को कार के भागने की जानकारी दी। सूचना पर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर अतुल प्रधान फोर्स के साथ आसाम पुलिस चौकी पहुंचे और वाहनों को खड़ा कर हाइवे जाम करा दिया। कार चालक ने जब हाइवे पर पुलिस देखी तो कार मोड़कर बरेली की ओर दौड़ा दी। ललौरीखेड़ा चौकी के निकट पहुंचने पर मार्ग पर वाहन आड़े-तिरछे खड़े होने पर चलती कार से दो बदमाश कूद पड़े और भागने लगे। सिपाही मोहम्मद उमेर ने जब दौड़ाकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने फायर कर दिया। जवाब में सिपाही ने भी हवाई फायरिंग की, लेकिन दोनों बदमाश भाग निकले। उधर, कार के रुकते ही मौके पर पहुंचे एसओ ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो कार से तीन तमंचे, कई लोहे की राडें, डंडे आदि बरामद हुए हैं। पकड़े गए दोनों बदमाश बरेली के नवाबगंज और सेंथल के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है। एसओ दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह जिले में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। अभी पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed