{"_id":"f5c9433e86f0827c0ff7e1b112d30a63","slug":"after-shahgarh-city-an-attempt-to-malign-atmosphere-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहगढ़ के बाद शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहगढ़ के बाद शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास
Pilibhit
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार की रात मोहल्ला मदीना शाह में जमकर हंगामा किया और तमंचे लहराए। पुलिस के पहुंचने पर सभी बाइक और स्कूटी छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शाहगढ़ गांव में मदरसे में नमाज पढ़ने को लेकर हुए विवाद के बाद उपद्रवी तत्व सक्रिय हो गए हैं। दिन में वहां बवाल के बाद रात को शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। करीब 12 बजे मदीना शाह में कुछ युवक बाइक और स्कूटी से पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। मोहल्ले वालों के अनुसार उन लोगों ने तमंचे से फायर करने का प्रयास किया लेकिन मिस हो गया। इस बीच सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख उपद्रवी बाइक और स्कूटी छोड़कर गलियों में होते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मोहल्ले वालों से पूछताछ के बाद स्कूटी और बाइक को कब्जे में ले लिया। इसी बीच सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से उपद्रवियों के मंसूबे कामयाब नहीं हुए और शहर में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इस बाबत जानकारी करने पर सुनगढ़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया बाइक और स्कूटी सदर पुलिस ने सीज कर दी हैं। अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन