फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Amit from Karnailganj, stranded in Dubai, releases video seeking help

Gonda News: दुबई में फंसे करनैलगंज के अमित, वीडियो जारी कर मांगी मदद

Sat, 24 Oct 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 24 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Amit from Karnailganj, stranded in Dubai, releases video seeking help
दुबई में फंसे अमित कुमार मौर्य व मदद मांगते उनके पिता राम अशोक मौर्य। संवाद
करनैलगंज। दुबई में फंसे करनैलगंज के अमित कुमार मौर्य ने शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर स्वदेश वापसी के लिए मदद मांगी। अमित का दावा है कि वह दुबई में एक मामले में छह महीने की सजा काटकर जेल से रिहा हो चुके हैं लेकिन 25 लाख रुपये जुर्माना जमा नहीं कर पाने के कारण स्वदेश नहीं लौट पा रहे। उनके बीमार पिता ने बेटे की वापसी के लिए विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से मदद मांगी है।
विज्ञापन


बजरंग नगर मेहंदी हाता निवासी राम अशोक मौर्य ने बताया कि उनके पुत्र अमित करीब चार साल पहले रोजगार के लिए दुबई गए थे। वहां शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद अमित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बाद में शराब बेचने के आरोप में जेल भेज दिया था। इस मामले में अमित को छह माह की सजा व 25 लाख रुपये जुर्माने से दंडित किया गया था। 18 अगस्त 2023 से 20 फरवरी 2024 तक सजा पूरी करने के बाद वह जेल से तो रिहा हो गए लेकिन 25 लाख रुपये जुर्माना अदा नहीं कर पाने के कारण स्वदेश वापसी के लिए वीजा नहीं जारी हो पा रहा है। इस वजह से अमित की वापसी अटकी हुई है।
विज्ञापन


मां के निधन पर भी नहीं आ पाए
वीडियो में अमित ने बताया कि दुबई में रहने के दौरान उसकी मां का निधन हो गया लेकिन वह अंतिम समय में नहीं आ सके। अब उनके पिता राम अशोक मौर्य की तबीयत भी खराब है। अमित ने अपनी परेशानी बताते हुए स्वदेश वापसी के लिए मदद की गुहार लगाई है। बेटे अमित की वापसी के लिए पिता राम अशोक मौर्य ने विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह समेत संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर मदद मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय कर रहा प्रयास

विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि कमलेश पांडेय ने बताया कि अमित की वापसी के संबंध में विदेश मंत्रालय को जरूरी दस्तावेज भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत दुबई के अधिकारियों से संपर्क कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed