फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Theft at two homes in Balichowki; thieves make off with gold bought through hard-earned savings.

Mandi News: बालीचौकी में दो घरों में चोरी, पाई-पाई जोड़कर खरीदा सोना ले गए चोर

Sat, 24 Oct 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Theft at two homes in Balichowki; thieves make off with gold bought through hard-earned savings.
वणशीरेधार गांव में रात एक बजे के बाद वारदात, पुलिस कर रही जांच पड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बनसीर धार गांव में हुई इस वारदात से एक परिवार की वर्षों की जमा पूंजी लुट गई। पीड़ित चंद्रमणि ने बताया कि उन्होंने पाई-पाई जोड़कर सोना खरीदा था, जिसे चोर एक ही रात में ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बनसीर धार में अलमारी से सोने का एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी, सोने की छह तिल्लियां, कानों के कांटों का एक जोड़ा और बालियों का एक जोड़ा चोरी हुआ है। इसके अलावा चांदी के तीन जोड़े हाथ के कंगन, एक जोड़ी पायल, एक चांदी का हार (सुमणी) और पैरों में पहनने वाली चांदी की एक जोड़ी बिछु भी चोरी हुई है। अलमारी में रखे 10 हजार रुपये नकद भी गायब मिले।
चंद्रमणि के अनुसार बीती वीरवार रात वह देर से घर पहुंचे थे। खाना खाने के बाद वह करीब रात एक बजे सो गए। उनकी पत्नी हेमलता घर के दूसरे हिस्से में सो रही थीं। सुबह उठने पर कमरों में सामान बिखरा मिला। अलमारी और संदूकों में रखे आभूषण गायब थे। चोरी की इस घटना से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है।
विज्ञापन

एक ही तरीके से अलमारी खोलने की आशंका
पीड़ित परिवार के अनुसार उसी रात पास के एक अन्य गांव कांढीखल में भी चोरी हुई। घर के अंदर रखी अलमारियों से सोने की एक अंगूठी, सोने की कान की बालियों का एक सेट, चांदी के दो हाथ कंगन, एक जोड़ी पायल और बच्चे के चांदी के 10 कंगन चोरी हुए हैं। दोनों घरों में अलमारी खोलने का तरीका एक जैसा बताया जा रहा है। ऐसे में वारदात में एक ही गिरोह या समान व्यक्तियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। परिवार के अधिकतर सदस्य रात 12 बजे तक सो गए थे, जबकि चंद्रमणि इसके बाद घर पहुंचे थे। ऐसे में चोरी रात एक बजे के बाद होने की आशंका है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और नियमानुसार जांच जारी है। क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शनिवार को कई लोगों से पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed