{"_id":"6adcf69b579d0f8a3f062f55","slug":"samajwadi-party-members-slapped-the-president-of-hindustan-azad-manch-eight-times-kannauj-news-c-214-1-knj1008-158250-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: हिंदुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष को सपाइयों ने जड़े आठ थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: हिंदुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष को सपाइयों ने जड़े आठ थप्पड़
विज्ञापन
कन्नौज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पहुंचे हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में पीट दिया। सपा नेत्री ने आठ थप्पड़ जड़े, इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमीन पर पटक कर पीटा। मौके पर 20 पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस कर्मियों ने बीचबचाव किया और कुछ वीडियो बनाते नजर आए।
मकरंदनगर तिराहे पर सुबह 11 बजे हिंदुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु समर्थकों के साथ पुतला लेकर पहुंचे थे। इसकी भनक लगते ही सपा नेत्री आठ-10 कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सपा नेत्री ने अध्यक्ष को आठ थप्पड़ जड़ दिए और अन्य सपाइयों ने उसे सड़क पर पटक दिया व थप्पड़ों से पीटा। मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मी बीच-बचाव करते दिखे जबकि कुछ खड़े होकर वीडियो बनाते रहे।
इस घटना से तिराहे पर हलचल होने लगी और 20 मिनट तक हंगामा होता रहा। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे, तब सपा कार्यकर्ता वहां से खिसकने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। घटना के बाद कई सपा नेता एसपी के पास पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि एसपी ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया, इससे सपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
एसपी विनोद कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने पहले हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुतला फूंकने की पहले सूचना पुलिस के पास थी, जिसे रोकने के लिए पुलिस तैनात थी। फिर वहां पर सपा कार्यकर्ताओं को जाकर पीट कर कानून हाथ में लेने की क्या जरूरत थी। मामले में चार सपा कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बोले आजाद मंच के अध्यक्ष...
हिंदुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष ने सपाइयों पर पिटाई और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर देने की बात कही है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सपा नेत्री ने कहा...
सपा नेत्री शशिमा सिंह ने कहा कि एसपी ने कानून हाथ में लेकर वर्तमान सांसद का पुतला फूंकने की सोशल मीडिया पर धमकी देने के बाद कोई कदम नहीं उठाया। वह जब पुतला फूंकने पहुंचा तो कार्रवाई के बजाए उसका बचाव किया। आरोप है कि उन्होंने उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बता दिया। इससे सपा कार्यकर्ताओं में रोष है।