{"_id":"594bd5004f1c1b933e8b4650","slug":"accused-of-demanding-five-lakhs-of-clothes-on-blo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ पर पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएलओ पर पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षिका से उसका मोबाइल छीनकर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने और न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप एक बीएलओ पर लगा है। शिक्षिका के पिता से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी बीएलओ को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरिया दुलई गांव निवासी राधाकृष्ण दीक्षित ने बताया कि उनकी बेटी वर्षा दीक्षित गांव के प्राइमरी विद्यालय में शिक्षिका है। बुधवार को पीलीभीत के मोहल्ला खैरुल्लाशाह निवासी बीएलओ फरीद ने वर्षा को मीटिंग की बात कहकर बरेली बुला लिया। बरेली के सेटेलाइट बस स्टैंड पहुंचने पर आरोपी बीएलओ ने वर्षा का मोबाइल छीन लिया। इस बीच शिक्षिका के पति की कॉल पहुंच गई, जिस पर उसे आरोपी ने गाली दी। इसके बाद पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने आरोपी बीएलओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाल जयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएलओ पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन