फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

दो सड़क हादसों में अधेड़ सहित दो की मौत

Sun, 01 Feb 2015 12:46 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 01 Feb 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर रोड पर केशवपुर नहर पुलिया के निकट गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे घायल हुए थाना बरखेड़ा के गांव जारकल्लिया निवासी बाइक चालक 60 वर्षीय रामप्रसाद को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर बरेली ललौरीखेड़ा के पास एक बैरियर पर मजदूर गांव शाही निवासी 40 वर्षीय ओमकार सक्सेना को कोयला भरे ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बरखेड़ा पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। जबकि चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


दोनों दुर्घटनाएं शुक्रवार की देर शाम को हुईं। पहला हादसा बीसलपुर हाइवे पर हुआ। पुलिस के  मुताबिक गांव जारकल्लिया निवासी रामप्रसाद अपनी बाइक से गांव पौटाकलां से घर वापस लौट रहे थे। केशवपुर नहर पुलिया के पास सामने से आ रही गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने जिला अस्पताल लाई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान मजदूर संगठन के मरौरी ब्लॉक अध्यक्ष थे। उधर बरेली हाइवे पर ललौरीखेड़ा के निकट वाहनों से वसूली के लगाए गए एक बैरियर पर काम कर रहे थाना जहॉनाबाद के गांव शाही निवासी मजदूर 40 वर्षीय ओमकार को कोयले से भरे ट्रक ने कुचल दिया। जिस पर तैनात अन्य कर्मचारी उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद बैरियर के कर्मचारी तंबू और बैरियर उखाड़कर फरार हो गए। मृतक के बड़े भाई वेदपाल ने बताया कि ओमकार बैरियर पर वाहनों को रोककर जिला पंचायत का टेक्स वसूल करता था। इसकी एवज में ठेकेदार उसे 100 प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी देते थे।

पति की मौत से सुद्बुध खो बैठी सोमवती
सड़क हादसे में मारे गया ओमकार काफी गरीब है। वह प्लास्टिक की पॉलीथीन डालकर परिवार के साथ गुजर बसर कर रहा था। उसके एक पुत्र 18 वर्षीय सूरजपाल व दो पुत्रियां 16 वर्षीय रेशमा व 13 वर्षीय किरन है। मृतक के भाई वेदपाल ने बताया कि भाई की मौत की खबर रात करीब 11 बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें दी थी। खबर मिलते ही भाई की पत्नी सोमवती सुद्बुध खो बैठी। वह पोस्टमार्टम हाउस पर बैठी बहकी बातें कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed