फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

Sat, 03 Jan 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sat, 03 Jan 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
accident
गांव चाट फिरोजपुर निवासी मुनीश ने बताया कि उनके पिता पूरनपुर गैस गोदाम पर गैस सिलेंडर लेने आए थे। लौटते समय गैस गोदाम के बाहर पूरनपुर की ओर से आ रही अज्ञात बाइक चालक ने पिता की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बाइक समेत भाग निकला। मौके पर मौजूद लोग उन्हें सीएचसी लाए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। पत्नी भानुमती का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

हादसे में घायल पूर्व प्र्रधान ने दम तोड़ा
पूरनपुर। हादसे में घायल जटपुरा के पूर्र्व प्रधान सर्वेश सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया।
गांव जटपुरा के पूर्व प्रधान सर्वेश सिंह दो दिन पहले पुवायां क्षेत्र में अपने करीबी के दसवां संस्कार में शामिल होने गए थे। रास्ते में सड़क पर पड़े एक पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई। गंभीर हालत में पूर्व प्रधान को शाहजहांपुर और इसके बाद बरेली ले जाया गया। गांव के प्रधान विपिन सिंह ने बताया कि बरेली में इलाज के दौरान पूर्व प्रधान की शुक्रवार को मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर उनके परिवार वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को गांव मुजफ्फरनगर के 35 वर्षीय देवेंद्र सिंह नगर से घर जा रहे थे। रास्ते में चीनी मिल के समीप बोलेरो से उनकी बाइक टकराने से वह घायल हो गए। घायल को सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed