फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

एक्सीडेंट करने वाली कार बरेली से बरामद

Thu, 01 Jan 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 01 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि 24 सितंबर को पीलीभीत रोड पर गांव जसोली के पास एक स्कार्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर पीलीभीत की ओर भाग गया था। घायलों में गांव जसोली निवासी अनीस और कस्बा बरखेड़ा निवासी अहमद शामिल थे। जसोली निवासी अनीस ने कोतवाली में दो दिसंबर को अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को जिला बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव सिंगन खेड़ा निवासी आलमवीर के घर पर छापा मारकर उनकी स्कार्पियो कार बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस ने कार चालक जिला बरेली के थाना शीशगढ़ के गांव ईश्वरपुर निवासी गुरविंदर सिंह की तलाश में छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला। विवेचना अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि पहले से ही दर्ज रिपोर्ट में चालक को नामजद कर दिया गया है और कार कोतवाली में खड़ी कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed