फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, हंगामा

Tue, 10 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 10 Mar 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
accident
घटना सोमवार की सुबह मुझा रोड पर नहर पुलिया पर हुई। गांव रघुनाथपुर के भगवानदास का 18 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र कुमार गांव मुझा के समीप मजदूरी करने पैदल जा रहा था। पूरनपुर की ओर से मुझा की ओर जा रहे ट्रक से कुचल कर सुरेंद्र की मौत हो गई। घटना के समय मिट्टी लेकर जा रहे डनलप वालों के शोर-शराबा पर गांव मुझा के कुछ लोगों ने ट्रक को घेर लिया, लेकिन चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। पुलिस ट्रक को एक अन्य चालक के माध्यम से कोतवाली ले जा रही थी। तभी घटना स्थल के समीप ट्रक के पहुंचते ही आक्रोशित लोगों ने उसे घेर लिया और ट्रक मालिक को बुलाने की मांग करने लगे। तभी कुछ लोगों ने ट्रक चलाकर ले जा रहे युवक को आरोपी समझकर उसकी धुनाई कर दी। तभी चालक के पक्ष के भी कुछ लोग वहां पहुंच गए और मारने पीटने का विरोध करने लगे।
विज्ञापन

देखते देखते पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इससे वहां अफरातफरी शुरू हो गई। बमुश्किल पुलिस ने डंडा फटकार कर लोगों को शांत किया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी नेता से भी हाथापाई
घटना के बाद भीड़ ट्रक को फूंकने के प्रयास में थी। मौके पर पहुंचे एक व्यापारी नेता ने आक्रोशित लोगों को शांत करने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने उनसे भी हाथापाई की। सीओ ब्रजवीर सिंह ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
खड़ी ट्रक में घुसी कार, चालक घायल
मझोला। खटीमा के 17 मील से मजदूरों को छोड़ने आ रही कार अनियंत्रित होकर पोलीगंज के पास खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे कार चला रहा 17 मील निवासी निर्भय शंकर यादव घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड के गांव 17 मील निवासी निर्भय शंकर यादव चार मजदूरों को छोड़ने आ रहे थे। पोलीगंज गुरुद्वारे के निकट बेकाबू हुई कार खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे चालक निर्भय शंकर यादव घायल हो गए। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed