फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Abusers wife brutally beaten, out of the house

नशेड़ी ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, घर से निकाला

Wed, 11 May 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 11 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
एक नशेड़ी पति ने बहन के साथ मिलकर पत्नी की जमकर पिटाई लगाई। बाद में तीन बच्चों के साथ उसे घर से निकाल दिया। घरवालों ने समझौते के प्रयास किए, लेकिन उसने एक न सुनी। पूरनपुर पुलिस से शिकायत भी की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। पीड़िता ने अब एएसपी से कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

पूरनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसकी शादी तेरह साल पहले गांव के ही एक युवक से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि पति आए दिन शराब पीकर हंगामा करता है। तीन साल पहले उसने अपनी जमीन और मकान बेच दिया। इसके बाद वह पत्नी बच्चों को लेकर अपनी बहन के घर रहने लगा। कुछ समय बाद ही घर में अनबन शुरू हो गई। ननद उसके घर पर रहने को लेकर ऐतराज करने लगी। एक महीना पहले इसी बात से नाराज होकर पति और ननद ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। एएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed