{"_id":"58247d444f1c1b6729b39dfe","slug":"a-thief-stole-three-event-opened-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक चोर पर खोल दीं चोरी की तीन घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक चोर पर खोल दीं चोरी की तीन घटना
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 10 Nov 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
एक चोर पर खोल दीं चोरी की तीन घटना
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों बिलसंडा क्षेत्र में हुई चोरी की तीन वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। एक लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि मुख्य आरोपी को पकड़ने में पुलिस कामयाब नहीं हो सकी है। एएसपी राम सुरेश यादव ने प्रेसवार्ता कर खुलासा करते हुए पुलिस के गुडवर्क को सराहा और फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
बिलसंडा क्षेत्र के ग्राम मीरपुर हर्रायपुर निवासी चंपादेवी पत्नी टीकाराम, बमरौली निवासी श्रीराम बहादुर पुत्र छोटेलाल, नवदिया पगार निवासी जगदीश पुत्र गयादीन के मकान में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया था। जिनका मुकदमा दर्ज कर पुलिस खुलासे में जुट गई थी। सीओ बीसलपुर हरीश भदौरिया के निर्देशन में एसओ विवेक त्रिवेदी, एसआई संजय कुमार सिंह, बालक राम, कांस्टेबल जकी अहमद, मोहम्मद असलम ने सुरागरसी तेज कर दी। सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुरुवार को मानपुर तिराहे से बरखेड़ा क्षेत्र के पौटाकलां निवासी दिनेश बाल्मीकि को गिरफ्तार किया। इसके पास से एक 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी से पूछताछ क रने पर पुलिस तीनों वारदातों के खुलासे तक पहुंच गई। आरोपी ने बताया कि मुख्य आरोपी गांव का ही शकील पुत्र नन्हे मिर्ची है। जोकि जयपुर में जाकर छिपा हुआ है। सख्त पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सोने की दो अंगूठी, एक हार, एक मांग टीका, पायल करीब एक लाख रुपये के जेवरात बरामद किए। पुलिस लाइंस में एएसपी ने घटना का खुलासा करते हुए पकड़े गए आरोपी को मीडिया के सामने पेश कर खुलासा किया। एएसपी डा.रामसुरेश यादव ने बताया कि फरार आरोपी शकील को गिरफ्तार करने के लिए जयपुर पुलिस भेजी जाएगी। चोरी गया काफी सामान उसके पास है, जिसको गिरफ्तारी के बाद बरामद किया जाएगा। एसपी की ओर से खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये नकद ईनाम की घोषणा की गई है।