फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   94 students in Yuembi The entry form submitted

यूएमवी में 94 विद्यार्थियों  ने जमा किए प्रवेश फार्म

Wed, 22 Jun 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 22 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
उपाधि महाविद्यालय में नए शैक्षिक सत्र के लिए स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए बुधवार से परीक्षा फार्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पहले की 94 प्रवेश फार्म जमा किए गए। 
विज्ञापन

महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर बीए, बीकाम, बीएसी और स्नाकोत्तर में हिंदी, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र की कक्षाएं संचालित की जाती हैं। जिसमें बीए की 640 सीटें, बीएससी की 240, बीकाम की 160 व एमए व एमकॉम की 320 सीटें हैं। महाविद्यालय में 18 जून से प्रवेश फार्मों का वितरण व 22 जून से प्रवेश फार्म जमा करने की तिथि निर्धारित की गई थी। महाविद्यालय प्रशासन के मुताबिक पांच दिन में करीब एक हजार प्रवेश फार्मों का वितरण किया जा चुका है। इधर बुधवार से प्रवेश फार्म जमा करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन 94 विद्यार्थियों ने अपने प्रवेश फार्म जमा किए हैं। महाविद्यालय में 30 जून तक ही प्रवेश फार्म जमा किए जाएंगे। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी फार्म सम्मिलित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


रामलुभाई महाविद्यालय में 315 फार्मों की हुई बिक्री
रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में भी बुधवार से प्रवेश फार्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरसी वाजपेई ने बताया कि अब तक करीब 315 फार्म बिक्री की जा चुके हैं, जबकि पहले दिन केवल नौ प्रवेश फार्म ही जमा किए गए। उन्होंने बताया कि प्रवेश फार्म 30 तक ही खरीदे व जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed