{"_id":"5c76ca26bdec224d9d196932","slug":"91551288870-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज व्यापारी हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगे आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीज व्यापारी हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगे आरोपी
पूरनपुर। खाद-बीज व्यापारी बलवंत सिंह की हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं लग सका। माधोटांडा थाना के गांव नवदिया धनेष निवासी बलवंत कुमार रविवार को कुछ लोगों के साथ नैनीताल गया था। अगले दिन उसके साथ गए दो लोग उसका शव जिला अस्पताल में छोड़ गए थे। माधोटांडा पुलिस ने बलवंत के भाई बाबूराम की ओर से पूरनपुर की श्रवण कॉलोनी निवासी सुनील पांडेेय, विकास वर्मा, सुधीर कॉलोनी निवासी जितेंद्र और गांव चांदूपुर निवासी विपिन पांडेय के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को कई संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके। माधोटांडा एसओ उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। बलवंत के भाई बाबूराम ने भी अब तक पुलिस कार्रवाई से संतोष व्यक्त किया। कहा कि अगर दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है। तब पुलिस उच्च अफसरों से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।