{"_id":"5c72a64bbdec224c974d1b06","slug":"91551017547-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरुल्लाशाह में दो पक्षों में मारपीट, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैरुल्लाशाह में दो पक्षों में मारपीट, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। निर्माणाधीन मकान के छज्जे को लेकर मोहल्ला खैरुल्लाशाह में दो पक्षों के बीच कई दिनों से चल रहे विवाद में रविवार को काम बंद कराने को लेकर मारपीट हो गई। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों पक्ष पुलिस के सामने भी एक दूसरे से गाली गलौज कर धमकाते रहे। बाद में कोतवाली पुलिस के पहुंचने पर सख्ती से दोनों को शांत कराया जा सका। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खैरुल्लाशाह निवासी दीपू के मकान का निर्माण चल रहा है। दूसरी मंजिल पर बाहर की तरफ बनवाए जा रहे छज्जे को लेकर पड़ोस के ही बृृजेश पक्ष के लोग आपत्ति जता रहे हैं। इसको गलत बताते हुए कई दिनों से शिकायत आला अधिकारियों से की जा रही थी। जिसमें निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की थी। एक दिन पूर्व ही सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल से बृजेश पक्ष के लोगों ने शिकायत कर निर्माण को गलत बताया था। जिस पर कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। रविवार सुबह काम बंद न होने पर बृजेश पक्ष की ओर से जमा हुए लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर दीपू के परिवार वाले भी आ गए। दोनों के बीच गाली गलौज से शुरू हुए विवाद में मारपीट हो गई। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद भी दोनों ओर से जुटे लोग एक दूसरे से झगड़ते रहे। पुलिस के सामने ही धमकी दी जाती रहीं। बाद में कोतवाली से इंस्पेक्टर अजब सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सख्ती से दोनों को शांत कराया। मौके से चार लोगों की गिरफ्तारी की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि विवाद को देखते हुए चारों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।