फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नर्तकियों संग ठुमके लगाना पड़ा महंगा, दो सिपाही लाइन हाजिर

नर्तकियों संग ठुमके लगाना पड़ा महंगा, दो सिपाही लाइन हाजिर

Fri, 25 Jan 2019 06:10 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 25 Jan 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
नर्तकियों संग ठुमके लगाना पड़ा महंगा, दो सिपाही लाइन हाजिर
पीलीभीत। वर्दी पहनकर नर्तकियों संग ठुमके लगाना पूरनपुर कोतवाली में तैनात दो सिपाहियों को महंगा पड़ गया। इंस्पेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर एसपी मनोज कुमार सोनकर ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इसमें बावर्दी दो सिपाही नर्तकियों संग ठुमके लगाते दिखाई दे रहे थे। उन पर रुपये भी लुटाए जा रहे थे। बनाया गया वीडियो पूरनपुर क्षेत्र में हुए एक कार्यक्रम का था और सिपाही भी पूरनपुर कोतवाली के ही बताए गए थे। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस से जांच कराई। इसमें वीडियो में दिखाई दे रहे सिपाही पूरनपुर कोतवाली में तैनात गौरव और अरविंद निकले। शुक्रवार को एसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed