{"_id":"5c126cc942c7925d1a15d58a","slug":"91544711369-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेड़ी में लूटा ट्रक का चेचिस, जहानाबाद में खोले टायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहेड़ी में लूटा ट्रक का चेचिस, जहानाबाद में खोले टायर
Updated Thu, 13 Dec 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
पिकअप सवार असलहाधारी बदमाशों ने बुधवार रात नैनीताल रोड पर बहेड़ी (बरेली) क्षेत्र में चालक को बंधक बनाकर ट्रक का चेचिस लूट लिया। इसके बाद जहानाबाद क्षेत्र में रिछा रोड पर लाकर नौ पहिये निकाल ले गए। बकाया हिस्सा एक खेत में खड़ा कर चले गए और चालक को सितारगंज (उत्तराखंड) के बरीबर्रा इलाके में छोड़ा। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौका मुआयना करने के बाद घटनास्थल बहेड़ी (बरेली) में निकलने पर पुलिस ने वहीं की पुलिस पर कार्रवाई के लिए टाल दिया है।
रूद्रपुर (उत्तराखंड) के निवासी चालक हरपिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे वह ट्रक का चेचिस लेकर कटक (उड़ीसा) के लिए निकला। नैनीताल हाईवे पर बहेड़ी थाना क्षेत्र में बरेली की तरफ पहुंचते ही पिकअप सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसको रोक लिया। दो बदमाश उतरकर उसके पास आए और एक ने तमंचा कनपटी पर लगा उसको बंधक बना पिकअप में बैठा लिया। एक बदमाश ट्रक का चेचिस चलाता रहा। जहानाबाद थाना क्षेत्र में रिछा रोड पर एक खेत में चेचिस खड़ा कर उसके 12 टायरों में से नौ खोलकर निकाल लिए। चेचिस की टंकी में भरे 250 लीटर तेल में से करीब 90 लीटर निकाल पिकअप में डाल लिया। चालक के पास रखे दस हजार रुपये भी लूट लिए। इसके बाद चेचिस का बकाया हिस्सा वहीं पर छोड़ चालक को साथ लेकर चल दिए। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे उसको सितारगंज (उत्तराखंड) के बरीबर्रा इलाके में छोड़ दिया। पीड़ित ने इसकी सूचना बरीबर्रा चौकी पर जाकर पुलिस को दी। इधर, जहानाबाद पुलिस को भी वारदात की जानकारी दी गई। हाईवे पर लूटपाट की सूचना मिलने पुलिस के होश उड़ गए। चालक व चेसिस कंपनी के प्रबंधक राजेश राजपूत से जानकारी कर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की।
...तो कहां थी पुलिस?
पुलिस भले घटनास्थल का हवाला देकर कार्रवाई टाल गई हो, लेकिन हाईवे की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। लूटपाट के बाद उत्तराखंड के बाद यूपी के दो जिलों की सीमा में बदमाश आसानी से घूमते रहे। यही नहीं जहानाबाद क्षेत्र में रिछा रोड पर टायर खोलने में काफी समय लगा होगा, फिर हाईवे पर गश्त की कमान संभालने वाली पुलिस कहां थी?
विज्ञापन
टोल पर दिए गए थे 75 रुपये
बंधक बनाने के बाद पिकअप सवार बदमाश रात भर चालक हरपिंदर को कहां और किस रास्ते ले गए, इसकी जानकारी तो उसको नहीं लग सकी है। एक बदमाश लगातार उस पर तमंचा ताना रहा। इतना जरूर बताया कि रास्ते में एक जगह टोल पड़ा था, जहां बदमाशों ने 75 रुपये दिए थे।