{"_id":"5ab503404f1c1b8f778b70b0","slug":"91521812288-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र से दुष्कर्म की कोशिश, प्रधानपति पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षामित्र से दुष्कर्म की कोशिश, प्रधानपति पर आरोप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Fri, 23 Mar 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड डे मील के रुपये को लेकर की गई शिकायत पर रंजिश में प्रधान के पति पर शिक्षामित्र से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र ने बीस मार्च की सुबह प्रधान पति पर साथियों संग आकर विद्यालय परिसर में घटना करने का आरोप लगाते हुए शिकायत एसपी से की है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक शिक्षामित्र ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि वह मरौरी ब्लाक स्थित एक विद्यालय में तैनात है। बीते दिनों मिड डे मील में उसने अपने पास से 35 हजार रुपये खर्च किए थे। इसके बाद जब शासन से इसकी धनराशि प्राप्त हुई तो वह प्रधान के पति के पास पहुंची। आरोप है कि इस दौरान प्रधान के पति ने उससे छेड़छाड़ की थी। उसकी शिकायत डीएम व बीएसए से की गई थी। इसी शिकायत की रंजिश के चलते बीस मार्च की सुबह दस बजे प्रधान के पति अपने साथ कुछ लोगों को लेकर विद्यालय में आए। विद्यालय में वार्षिक परीक्षा कराई जा रही थी। आरोप है कि प्रधान के पति ने साथियों की मदद से उसको पकड़ लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मामले की जांच सीओ सदर को दी गई है। जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई कराई जाएगी।