{"_id":"5a9d60a54f1c1b4d588bb8bd","slug":"91520263333-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50.40 लाख लेने के बाद भी बैंक अफसरों ने नहीं कराया जमीन का बैनामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50.40 लाख लेने के बाद भी बैंक अफसरों ने नहीं कराया जमीन का बैनामा
Updated Mon, 05 Mar 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 लाख लेकर भी नहीं कराया जमीन का बैनामा
पहले टालमटोल और फिर इंकार कर गए बैंक ऑफ बड़ौदा के अफसर
राइस मिल की 3880 वर्ग मीटर जमीन नीलामी को लेकर लिए गए थे रुपये
सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर मिलने पर छह के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। राइस मिल की नीलामी के नाम पर चंदोई गांव के एक व्यक्ति से बैंक ऑफ बड़ौदा के अफसरों ने साल 2013 में तीन बार में 50.40 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी आज तक जमीन का बैनामा नहीं कराया गया। रविवार को सुनगढ़ी पुलिस ने मामले में बैंक अफसरों के खिलाफ धोखाधड़ी की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के चंदोई गांव निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र अली असगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जहानाबाद के बारातबोझ गांव स्थित नाजिस राइस मिल की 3880 वर्ग मीटर जगह की नीलामी का विज्ञापन उसने पांच अगस्त 2011 को एक समाचार पत्र में देखा था। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा स्टेशन रोड शाखा से नीलामी बताई गई थी। इसको लेकर उसने बैंक अधिकारियों से बातचीत की और उक्त जमीन को खरीदने के लिए एक मार्च 2013 को तत्कालीन शाखा प्रबंधक के समक्ष कागजी औपचारिकताएं पूरी कर दस प्रतिशत मार्जिन मनी सहित अपना प्रार्थना पत्र दे दिया। इस पर नीलामी का निर्धारण उसके और परिवार के लोगों के पक्ष में हो गया। सात मार्च 2013 को उसने 12 लाख, पांच जून 2013 को 38 लाख और 22 जून को 40 हजार रुपये सैंड्री डिपाजिट खाते में जमा करा दिए। इस तरह तीन बार में कुल 50.40 लाख रुपया दिया गया। इसके बाद से बैंक के अधिकारी जमीन उसके नाम बैनामा कराने के नाम पर टालमटोल करते रहे। लंबा समय बीतने के बाद भी न तो जमीन का बैनामा कराया गया, न ही जमा की गई रकम वापस की गई है। 26 फरवरी 2018 की सुबह 11 बजे पीड़ित बैंक के वर्तमान शाखा प्रबंधक से मिला, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर लौटा दिया। रविवार को तहरीर के आधार पर सुनगढ़ी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट बैंक अफसरों के खिलाफ दर्ज कर ली है।
000
ये किए गए नामजद
सुनगढ़ी थाना पर दर्ज की गई रिपोर्ट में बैंक ऑफ बड़ौदा स्टेशन रोड शाखा के तत्कालीन प्रबंधक उत्तम चंद्र, वर्तमान शाखा प्रबंधक तेजवीर सिंह, तत्कालीन क्षेत्रीय प्रबंधक जेके माथुर, वर्तमान क्षेत्रीय प्रबंधक आरसी यादव, तत्कालीन जनरल मैनेजर एलएन अस्थाना, वर्तमान जनरल मैनेजर एसके अरोरा नामजद किए गए हैं।
विज्ञापन
000
बैंक अफसरों ने साधी चुप्पी
खुद पर लगे संगीन आरोपों के बाद पूरे मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के बजाए बैंक के अधिकारी चुप्पी साध गए। शाखा प्रबंधक से जब इसको लेकर बातचीत की गई, तो उन्होंने कहा कि किसी तरह का वर्जन देना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।
000
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला काफी पुराना है। इसको लेकर बैंक अधिकारियों से भी बातचीत की जाएगी। जांच कर नियमानुसार और निष्पक्ष कार्रवाई होगी।
- मुहम्मद कासिम, एसएचओ सुनगढ़ी