फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   परिचालक की पिटाई के बाद रोडवेज कर्मियों ने लगाया जाम, नारेबाजी

रोडवेज कर्मियों ने लगाया जाम, की नारेबाजी

Sat, 09 Dec 2017 06:27 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
परिचालक की पिटाई के बाद रोडवेज कर्मियों ने लगाया जाम, नारेबाजी
राेडवेज कर्मचारी भड़के - फोटो : अमर उजाला
परिचालक की पिटाई, पुलिस और परिवहन विभाग पर मोटी रकम वसूलने का आरोप
विज्ञापन

सीओ सिटी ने कार्रवाई का भरोसा देकर कराया शांत, नौगवां चौराहा हुई घटना से अफरातफरी


पीलीभीत। सवारी भरने को लेकर नौगवां चौराहा पर शनिवार सुबह नौ बजे प्राइवेट वाहन चालक और रोडवेज बस के परिचालक में विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद प्राइवेट वाहन में सवार युवकों ने रोडवेज के संविदा परिचालक मंसुखलाल को बस से खींचकर पिटाई कर दी और भीड़ जमा होने पर धमकी देते हुए भाग गए। साथी की पिटाई का पता लगने पर काफी संख्या में रोडवेज कर्मचारी नौगवां चौराहा पर पहुंच गए और चारों रास्तों पर बसें खड़ी कर जाम लगा दिया। पुलिस और एआरटीओ की मिलीभगत से अवैध रूप से प्राइवेट वाहनों का संचालन किए जाने का आरोप गलाते हुए जमकर नारेबाजी की गई। आधा घंटे बाद सीओ सिटी के मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देने पर जाम खुलवाया जा सका। सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मारपीट, लूट, एससीएसटी एक्ट समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के उमरसड़ गांव निवासी मंसुखलाल रोडवेज में संविदा पर परिचालक हैं। शनिवार सुबह नौ बजे वह चालक ओमकार के साथ पीलीभीत से बरेली बस संख्या यूपी 25 बीटी 0645 लेकर जा रहे थे। नौगवां चौराहा पर पहुंचते ही सवारी भरने को लेकर प्राइवेट वाहन सवार युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्राइवेट वाहन सवार कुछ युवक रोडवेज में चढ़ रही सवारियों को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास करने लगे। ऐसा करने से रोकने पर आरोपी गाली गलौज करते हुए बस में आ गए और परिचालक मंसुख को खींचकर सड़क पर ले जाकर पिटाई कर दी। आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकाते हुए भाग गए। इसकी सूचना मिलने पर कुछ ही देर में काफी संख्या में रोडवेज कर्मचारी नौगवां चौराहा पर पहुंच गए। साथी की पिटाई से गुस्साकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। चौराहा के चारों ओर जाने वाले रास्तों पर रोडवेज की बसें लगाकर जाम लगा दिया। रोडवेज कर्मियों का आरोप था कि पुलिस और परिवहन विभाग मोटी रकम वसूलकर अवैध तरीके टैक्सी में संचालित हो रहे प्राइवेट वाहनों को संरक्षण दे रहा है। उन पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए नारेबाजी की गई। इसकी सूचना मिलने पर एचएसओ सुनगढ़ी मुहम्मद कासिम, टीएसआई दुर्गा सिंह, कोतवाल एसके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित रोडवेज कर्मियों ने सुविधा शुल्क की बात पर काफी बहस की। इसके बाद सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, क्यूआरटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बातचीत कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर रोडवेज कर्मचारियों को शांत कराया। इसके बाद सुनगढ़ी पुलिस को पीड़ित चालक की ओर से मारपीट कर 10,400 रुपये (दस हजार चार सौ) लूटने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


कार नंबर के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में टीएसआई और थाना पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस पर मिलीभगत के आरोपों की भी जांच कराई जाएगी। इसमें दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई होगी। कार नंबर के जरिए आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed