फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 16 गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 16 गिरफ्तार

Mon, 16 Oct 2017 10:27 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 16 गिरफ्तार
पीलीभीत।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों पर शिकंजा कसा गया है। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर छापामारी की। इसमें 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया। लंबे समय बाद हुई पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।

पिछले कई दिनों से एसपी कलानिधि नैथानी को शहर के होटल, ढाबा, चिकन कार्नर समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर शराब परोसने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए रविवार रात को एसपी ने कोतवाली पुलिस को छापेमारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने धुनों वाला चौराहा, रोडवेज, जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बरेली हाईवे पर ढाबा, चिकिन कार्नर पर दबिश दी। इसमें पुलिस को सफलता भी मिली। मौके पर शराब पीते 16 लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि शाम सात से नौ बजे तक की गई छापामारी के दौरान पकड़े गए 16 आरोपियों का मेडिकल कराकर धारा 34 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed