फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नगर से रात्रि मे एक छात्रा हुई लापता, एक सप्ताह पहले लापता छात्रा बहन की ससुराल मे मिली।

नगर से रात्रि मे एक छात्रा हुई लापता, एक सप्ताह पहले लापता छात्रा बहन की ससुराल मे मिली।

Thu, 06 Jul 2017 01:27 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
नगर से रात्रि मे एक छात्रा हुई लापता, एक सप्ताह पहले लापता छात्रा बहन की ससुराल मे मिली।
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर से रात्रि में किसी समय कक्षा दस में पढ़ने वाली पंद्रह वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। साथ ही एक सप्ताह पहले लापता छात्रा अपनी रिश्तेदारी में रूठकर चली गई थी, जो लौट आई।

नगर निवासी कक्षा दस में पढ़ने वाली एक पंद्रह वर्षीय छात्रा मंगलवार की रात्रि में परिजनों के साथ मकान के आंगन में सो रही थी। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे जब परिजन जागे तो छात्रा लापता मिली। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने लापता छात्रा को तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शाम के समय परिजनों ने थाने पहुंच छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इसके अलावा नगर से विगत एक सप्ताह पहले लापता हुई कक्षा दस की छात्रा बुधवार को अपने घर वापस लौट आई। वह परिजनों को अपनी बहन की ससुराल में मिली। परिजनों के डांटने पर नाराज होकर चली गई थी। थाने में गुमशुदगी दर्ज होने के चलते लापता छात्रा के परिजनों ने वापस लौटने की थाने में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed