{"_id":"59426fa24f1c1b661a8b459f","slug":"91497526178-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात वर्षीय मासूम से कुकर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात वर्षीय मासूम से कुकर्म, आरोपी फरार
Updated Thu, 15 Jun 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा (पीलीभीत)। घास काटने के बहाने सात वर्षीय मासूम को गांव का युवक अपने साथ ले गया। जिसके बाद गन्ने के खेत में ले जाकर मासूम से कुकर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। मासूम से घटना की जानकारी मिलने पर पिता ने तहरीर पुलिस को दी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी किसान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके सात वर्षीय नाती को गांव का अर्जुन बुधवार देर शाम घास काटने के लिए साथ ले गया। इसके बाद मासूम को गन्ने के खेत में जाकर आरोपी ने कुकर्म किया। रोती बिलखती हालत में मासूम के घर पहुंचने पर परिवार वालों ने जानकारी की। पहले तो मासूम डर से कुछ भी नहीं बोला। बाद में पूछने पर उसने अपने साथ हुई दरिंगदगी को बताया। जिसे सुनकर परिवारीजों के होश उड़ गए। आरोपी के परिवार वालों से इसकी जानकारी करनी चाही, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर कुकर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी अर्जुन की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।