फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   छात्रा के परिवार वालों ने शोहदे को पीटा

छात्रा के परिवार वालों ने शोहदे को पीटा

Wed, 14 Jun 2017 05:59 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
छात्रा के परिवार वालों ने शोहदे को पीटा
पीलीभीत। एमएससी छात्रा को कई दिनों से परेशान कर रहे शोहदे को परिवारीजनों ने सबक सिखाया। उसको फोन कर बातों में फंसाकर गौहनिया चौराहा बुलाया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई लगाई। मामला पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलानी की रहने वाली एमएससी की छात्रा को पिछले कई दिनों से एक शोहदा मैसेज व कॉल कर परेशान कर रहा है। दो दिन पहले छात्रा जिम से लौटकर घर आ रही थी। इस बीच शोहदे ने उसको रास्ते में रोक एकतरफा प्यार का इजहार किया। छात्रा के इनकार करने पर आरोपी ने उससे हाथापाई की। जिसके बाद छात्रा ने पूरी बात अपने परिवारीजनों को बताई। आरोपी को सबक सिखाने के लिए परिवारीजनों ने बुधवार सुबह छात्रा से शोहदे को कॉल कर गौहनिया चौराहा मिलने बुला लिया। कुछ ही देर में शोहदा स्कूटी पर सवार होकर मौके पर पहुंच गया। पहले से मौजूद परिवारीजनों ने उसको पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। सरेराह मारपीट होता देख आसपास के लोग भी पहुंच गए। जिसके बाद पब्लिक ने भी आरोपी की पिटाई की। हर तरफ से खुद को घिरता देख आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार कर मांफी मांगना शुरू कर दिया। दोबारा ऐसी हरकत न करने की बात कही। जिस पर परिवार वालों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed