{"_id":"5c2cb8a9bdec2256994dffaf","slug":"81546434729-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों के सामने आया बाघ, दौड़ लगाकर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरों के सामने आया बाघ, दौड़ लगाकर बचाई जान
विज्ञापन
टाइगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया क्षेत्र के सूरजपुर फार्म का मामला, वनकर्मियों ने पगचिह्न किए ट्रेस
अमरिया/पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र के सूरजपुर फार्म की सीमा में बाघ की लगातार मौजूदगी देखी जा रही है। खेतों में चहलकदमी कर रहा बाघ बुधवार सुबह सूरजपुर गांव की सीमा में पहुंच गया। यहां गेहूं की फसल में दवा का छिड़काव कर रहे मजदूरों के उस समय पसीने छूट गए जब सड़क पार कर बाघ उनके पड़ोस के गन्ने की फसल की ओर पहुंच गया। दहशत के चलते मजदूरों ने भागकर मामले की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना के बाद क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
टाइगर रिजर्व के जंगल से दूर आबादी क्षेत्र के निकट बाघों की चहलकदमी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अमरिया क्षेत्र में प्रवास किए बाघों का कुनबे की खेतों की ओर लगातार चहलकदमी जारी है। बुधवार सुबह करीब दस बजे खेतों की ओर चहलकदमी कर रहा बाघ क्षेत्र के सूरजपुर फार्म की सीमा में पहुंच गया। यहां गांव निवासी जसविंदर सिंह के खेत में मोहन, मंगली प्रसाद, बहादुर समेत छह मजदूर गेहूं की फसल में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। इसी बीच सूरजपुर फार्म की ओर से आया बाघ सड़क पार कर गन्ने की फसल में जा घुसा। खेतों में कार्य कर रहे मजदूरों की बाघ पर नजर पड़ते ही उनके होश उड़ गए। दहशत के चलते सभी ने फार्म हाउस की ओर दौड़ लगा दी। वहीं मजदूरों की सूचना के बाद वन विभाग के क्षेत्रीय टीम के प्रभारी देव ऋषि, चेतन कुमार व अंकित ने मौका मुआयना कर बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए। टीम प्रभारी देव ऋषि ने बताया कि बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए गए हैं। किसानों और मजदूरों से सतर्क रहने की अपील की गई है।