फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चढ़त के दौरान डांस की मस्ती में पड़ा रंग में भंग

चढ़त के दौरान डांस की मस्ती में पड़ा रंग में भंग

Sun, 08 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
चढ़त के दौरान डांस की मस्ती में पड़ा रंग में भंग
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

शादी समारोह के दौरान खेकड़ा नगर में आयी एक बारात में बाराती चढ़त के दौरान रेलवे रोड पर डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंची और डीजे को बंद करा डीजे मालिक से डीजे बजाने की अनुमति पत्र दिखाने को कहा। अनुमति पत्र नहीं मिलने पर सीओ ने डीजे को बंद कराकर थाने भेजा। बाद में घराती और बाराती थाने में पहुंचे। सीओ ने चेतावनी देकर डीजे मालिक को छोड़ दिया।

शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे खेकड़ा नगर में शादी समारोह के दौरान रेलवे रोड पर हो रही चढ़त में बज रहे डीजे पर बाराती जमकर डांस करने में मशगूल थे। इसी दौरान रंग में भंग पड़ गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना शर्मा मार्ग से गुजर रही थी। मार्ग पर बज रहे डीजे को देखकर सीओ ने डीजे को बंद कराकर डीजे मालिक से डीजे बजाने के लिये अनुमति पत्र दिखाने को कहा। डीजे मालिक ने कहा कि वह तो शादी समारोह में डीजे बजाने आया । उसे नहीं मालूम कि शादी समारोह में भी डीजे बजाने के लिये अनुमति लेनी पड़ती है। अनुमति पत्र न मिलने के चलते सीओ ने डीजे को बंद कराकर थाने में भिजवाया। चढ़त के दौरान डीजे बंद होने के चलते बारातियों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। घराती और बाराती पक्ष भारी संख्या में थाने में पहुंचे और सीओ से डीजे बजाने की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया। भारी संख्या में थाने पहुंचे लोगों के आग्रह करने के चलते सीओ ने चेतावनी देकर डीजे मालिक को छोड़ दिया। इसके बाद सभी लोग थाने से लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed