{"_id":"5af833a04f1c1b894c8b4645","slug":"81526215584-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोता रहा परिवार, चोर समेट ले गए सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोता रहा परिवार, चोर समेट ले गए सामान
Updated Sun, 13 May 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोता रहा परिवार, चोर समेट ले गए सामान
बरेली में भर्ती घायल होमगार्ड के घर चोरों ने दी दस्तक
पुलिस ने मौका मुआयना कर जुटाई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बरखेड़ा (पीलीभीत)। होमगार्ड के मकान में दस्तक देकर चोर शनिवार रात एक लाख का सामान समेट ले गए। खास बात रही कि परिवार के सदस्य सोते रह गए, उनको घटना की भनक तक नहीं लगी। रविवार सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
बरखेड़ा कस्बे के निवासी होमगार्ड संतकुमार तिवारी सोमवार शाम हादसे में घायल हो गए थे। इसके बाद से वह बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार रात उनका छोटा भाई मुकेश कुमार बरेली उनकी देखरेख के लिए अस्पताल में रुक गया। घर पर बेटा विवेक परिवार के अन्य सदस्यों संग मौजूद था। सभी ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। इस बीच चोर मकान में घुस आए। मुकेश के कमरे में ताला लगा हुआ था। चोर दरवाजे के ऊपर लगी जाली उखाड़कर भीतर पहुंचे। इसके बाद बक्से में रखे 20 हजार रुपये, सोने की झुमकी, अंगूठी, दो जोड़ी पायल, चांदी के सिक्के समेत एक लाख का सामान समेट ले गए। रविवार सुबह जागने पर परिजनों को घटना की भनक लगी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि मौका मुआयना कर जानकारी की गई है। मामले की तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।