{"_id":"5abfbb694f1c1b9a618b4a6b","slug":"81522514793-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाउद्दीन हत्याकांड: जोन स्तरीय फारेंसिक टीम आएगी पीलीभीत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलाउद्दीन हत्याकांड: जोन स्तरीय फारेंसिक टीम आएगी पीलीभीत
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलाउद्दीन हत्याकांड: फोरेंसिक टीम करेगी जांच
तीन चिकित्सकों का पैनल भी रहेगा साथ, एसपी ने एडीजी को भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। किराना व्यापारी अलाउद्दीन की हत्या को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब तलाशने के लिए अब जोन स्तरीय फोरेंसिक टीम को पीलीभीत बुलाया जाएगा। यह टीम घटनास्थल पर जांच कर हत्या और आत्महत्या को लेकर स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास करेगी। इस दौरान तीन चिकित्सकों की टीम को भी साथ रखा जाएगा। इसके लिए एसपी की ओर से एडीजी को पत्र भेजा गया है। यह टीम 11 अप्रैल को आएगी।
चंदोई निवासी अलाउद्दीन उर्फ पप्पू 21 मार्च की सुबह मोहल्ला अशरफ खां में अधिवक्ता फुरकान के मकान के बाहर लहूलुहान मिले थे। उनकी गर्दन पर धारदार हथियार का वार था और बरेली जे जाते वक्त मौत हो गई थी। घटना को रंजिशन बताते हुए साढ़ूू वसीम, अधिवक्ता फुरकान समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। एएसपी रोहित मिश्रा की अगुवाई में गठित टीम अब तक हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई है। स्थानीय स्तर पर फोरेंसिक टीम के असफल होने के बाद अब जोन स्तरीय फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया जाएगा। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि इसके लिए एडीजी को पत्र भेजा गया है। एफएसएल की बरेली शाखा से एक्सपर्ट की टीम आकर घटनास्थल पर जांच करेगी। इस दौरान चिकित्सकों की टीम भी साथ रहेगी। स्थिति को स्पष्ट कर जल्द खुलासा किया जाएगा।