फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चार हजार नहीं दिए उधार तो कर दी युवक की पिटाई

चार हजार नहीं दिए उधार तो कर दी युवक की पिटाई

Sat, 13 Jan 2018 07:28 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
चार हजार नहीं दिए उधार तो कर दी युवक की पिटाई
चार हजार नहीं दिए उधार तो कर दी युवक की पिटाई
विज्ञापन

क्रासर...
कबाड़ी की दुकान पर काम करने वाले दबंग पर घटना का आरोप
तहरीर मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने एक नामजद, तीन अज्ञात पर लिखी रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। चार हजार रुपये उधार देने से मना करने पर ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार शाम एक युवक की पिटाई कर दी गई। कबाड़ी की दुकान पर काम करने वाले दबंग पर तीन साथियों की मदद से घटना करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने तहरीर पुलिस को दी है। जिसके आधार पर सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

इस्लामनगर गांव निवासी जुवैर खां ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि टनकपुर हाईवे स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर काम करने वाले इस्लाम ने शुक्रवार शाम को उसको ईदगाह रेलवे क्रासिंग के पास रोक लिया और चार हजार रुपये उधार मांगने लगा। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी ने अपने तीन अज्ञात साथियों संग मिलकर गाली गलौज व धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर चारों ने मिलकर पीड़ित की पिटाई कर दी। राहगीरों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed