फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने धरा शातिर चोर

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने धरा शातिर चोर

Mon, 26 Jun 2017 06:59 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने धरा शातिर चोर
बरखेड़ा (पीलीभीत)। वाहन चेकिंग के दौरान बरखेड़ा पुलिस ने शातिर चोर दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने माधोटांडा क्षेत्र में वाहन चोरी की तीन वारदातों का खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गई बाइक, नकदी और जेवर बरामद किए।
विज्ञापन

रविवार शाम को एसएचओ राजेश कुमार मौर्य, एसआई हरपाल सिंह, सिपाही गुलवीर सिंह और रत्नेश भोपतपुर रोड पर बर्रामऊ तिराहा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच बाइक सवार जहानाबाद के कल्यानपुर गांव निवासी दरबारी पुत्र खेमकरन को रोका गया। बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। संदेह होने पर पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई गई। जहां पूछताछ के दौरान उसने बाइक चोरी की होना बताया। उसके पास एक मोबाइल, तीन सोने की अंगूठी, दो जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी पायल और पांच हजार रुपये बरामद हुए, जो चोरी के निकले। जिन्हें आरोपी बेचने जा रहा था। पुलिस के सख्ती करने पर आरोपी ने बताया कि उसने माधोटांडा के शाहगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव कटपुरा में कुलवंत सिंह की बाइक, पड़ोसी निर्मल सिंह के मकान से मोबाइल अंगूठी और 700 रुपये चोरी किए थे। इसके अलावा उसी रात करनापुर गांव में मंजीत कौर के घर भी चोरी की थी। उसी का सामान बेचने के लिए वह जा रहा था। इसकी जानकारी सामने आने पर बरखेड़ा पुलिस ने माधोटांडा पुलिस को बुला लिया। सोमवार को उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

000
माधोटांडा में 13 जून की रात तीन मकानों में चोरी हुई थी। चेकिंग के दौरान पकड़े गए युवक से चोरी की बाइक, नकदी और जेवर बरामदगी की गई है। आरोपी के खिलाफ जहानाबाद, बरेली समेत कई जिलों में लूट, चोरी, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। - राजेश कुमार मौर्य, एसएचओ बरखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed