फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नहीं सुलझ पा रहा निजी बस और टेंपो चालकों के बीच विवाद

नहीं सुलझ पा रहा निजी बस और टेंपो चालकों के बीच विवाद

Thu, 15 Jun 2017 05:03 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
नहीं सुलझ पा रहा निजी बस और टेंपो चालकों के बीच विवाद
पीलीभीत। अमरिया रूट पर निजी बस और टेंपो चालकों के बीच चल रहे विवाद का समाधान नहीं हो सका है। आए दिन दोनों पक्ष एक दूसरे के आमने-सामने आ रहे है। मारपीट हो रही है और पुलिस मामले को टरकाने में जुटी है। एक बार फिर मामला पुलिस लाइन तक पहुंच गया। बस चालकों ने सीओ से मामले की शिकायत कर खुद पर लग रहे आरोपों को निराधार बताते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर दर्जनों निजी बस चालक पुलिस लाइन पहुंच गए। यहां सीओ सदर धर्म सिंह मार्छाल और जहानाबाद एसएचओ रविंद्र कुमार वर्मा से मुलाकात की। उनका कहना था कि उनका परमिट बना हुआ है और वह लगातार टैक्स दे रहे है। इसके बावजूद टेंपो चालक उनकी सवारियों को गुंडई कर टेंपो में बैठने को मजबूर करते है। इसका विरोध करने पर मारपीट की जाती है। लगातार की जा रही शिकायतों को भी साजिश करार दिया। उन्होंने टेंपो चालकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ सदर धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि एआरटीओ से पूरे मामले को लेकर बातचीत की गई है। टेंपो और निजी बस दोनों का ही परमिट बना है। दोनों पक्षों को सवारियों को लेकर भिड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed