फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गर्भवती की मौत के मामले में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट

गर्भवती की मौत के मामले में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 16 Feb 2019 06:54 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sat, 16 Feb 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती की मौत के मामले में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट
बरखेड़ा (बरखेड़ा)। झोलाछाप के इलाज के बाद गर्भवती की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। बरखेड़ा पुलिस ने गर्भवती के पिता से मिली तहरीर पर पति समेत चार ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, घटना के बाद पति की ओर से झोलाछाप के खिलाफ दी गई तहरीर की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी नरेश कुमार ने अपनी नौ माह की गर्भवती पत्नी खुशबू को प्रसव के लिए 12 फरवरी को कस्बा बरखेड़ा के एक झोलाछाप के क्लीनिक पर भर्ती कराया था। आरोप है कि वहां पर इंजेक्शन लगाने के बाद गर्भवती को कुछ दवाएं खिलाई गई। तीन घंटे बाद अचानक तबीयत बिगड़ी और खुशबू की पीलीभीत ले जाते वक्त मौत हो गई। पति नरेश कुमार ने झोलाछाप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए दूसरे दिन 13 फरवरी को तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा प्रिजर्व होने पर पुलिस जांच कर रही है। इस बीच खुशबू के पिता रामबहादुर से मिली तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें ससुराल वालों पर जान बूझकर समय रहते इलाज न कराने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर एसके उपाध्याय ने बताया कि पति नरेश कुमार, ससुर बाबूराम, सास और राजीव कुमार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अग्रिम कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेजकर कुछ बिंदुओं पर जवाब मांगे हैं। उन्हीं के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed