फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दो घरों में लूट, दो में कोशिश

दो घरों में लूट, दो में कोशिश

Sat, 17 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
दो घरों में लूट, दो में कोशिश
गजरौला (पीलीभीत)। पुलिस की मुस्तैदी को चुनौती देकर बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार रात गजरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो गांव में जमकर उत्पात मचाया। यहां पिंडरा व बैजूनगर गांव के दों घरों को निशाने पर लेकर बदमाश नकदी समेत सोना, चांदी के जेवरात लूट ले गए। दो अन्य घरों में भी लूट का प्रयास किया, लेकिन यहां बदमाशों के कुछ हाथ नहीं लग सका। आहट पर जागे ग्रामीणों के शोर शराबा व पीछा करने पर बदमाश अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। सूचना के बाद सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने क्षेत्रीय पुलिस के साथ मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। बाइक को ट्रेस कर पुलिस बदमाशों का पता लगाने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

मौसम के बदलाव के साथ बदमाश सक्रिय होने लगे हैं। गुरुवार रात पुलिस की रात्रि गश्त को चुनौती देकर बदमाशों ने गजरौला थाना क्षेत्र के दो गांव में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहली घटना पिंडरा गांव निवासी कमला देवी के घर में धावा बोलकर की। यहां घर में मौजूद परिवारीजनों को धमकाकर कमरे में रखी पांच हजार की नकदी लूट ले गए। यहीं नहीं बदमाश पड़ोस के राम दुलारे घर के निकट पहुंचे, लेकिन परिवार की आहट होने पर घटना को अंजाम नहीं दे सके। इसके बाद बदमाश बैजूनगर गांव में जा पहुंचे। यहां गांव निवासी हरिओम के घर धावा बोल बदमाशों ने ग्रह स्वामी की गैर मौजूदगी में बच्चों के साथ सो रही पत्नी ज्ञान देवी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद बदमाशों ने कमरे में रखे सामान को खंगालना शुरु कर दिया। बक्से में रखी चांदी की कमरबंद, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक मांग बेंदा व 9 हजार की नकदी लूट ले गए। इसके बाद बदमाश पड़ोस के जोगा सिंह बाहर के घर की ओर पहुंचे, लेकिन वहां घटना को अंजाम नहीं दे सके। आहट पर जागे ग्रामीणों ने शोर-शराबा कर बदमाशों का पीछा करना शुरु किया। जिस पर बदमाश अपनी बाइक छोड़ कर भाग निकले। दोनों घटनाओं में ग्रहणी ज्ञानदेवी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। सूचना के बाद शुक्रवार सुबह सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल गजरौला पुलिस के साथ गांव पहुंचें। यहां मौका मुआयना करने के साथ परिवारीजनों से घटना की जानकारी की। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि गजरौला क्षेत्र में बीती रात हुई घटना के बाद मौका मुआयना किया गया हैं। मौके पर एक बाइक मिली हैं, बाइक को ट्रेस कर घटना की जांच कराई जा रही हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed