{"_id":"5b50e9c74f1c1b37748b5d49","slug":"71532029383-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से विद्युत कर्मी झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से विद्युत कर्मी झुलसा
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे खेकड़ा देहात के पाबी फीडर की लाइन न चलने के कारण सूचना मिलने पर ग्राम सांकरौद निवासी विद्युत संविदा कर्मी जितेंद्र मौके पर पहुंचा और खेकड़ा बिजलीघर से शट डाउन लेकर फाल्ट दूर करने लगा। जब वह खंभे पर चढ़कर फाल्ट दूर कर रहा था। तभी लापरवाही बरत बिजलीघर पर ड्यूटी पर तैनात एसएसओ ने अचानक बिजली आपूर्ति छोड़ दी। इससे करंट लगने से संविदा कर्मी नीचे गिर गया। वहां मौजूद किसानों ने इसकी सूचना बिजलीघर में दी और झुलसे विद्यत कर्मी को लेकर बिजलीघर पहुुंचे तो एसएसओ मौके से फरार मिला। किसानों ने आक्रोश जताया। सूचना मिलने पर कर्मी के परिजन भी बिजलीघर पहुंचे और उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। एसडीओ डीपी सिंह ने कहा एसएसओ की लापरवाही है। उसे हटाने के साथ ही विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो