फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अमरिया के साथ बीसलपुर क्षेत्र में भी बाघ की दहशत

अमरिया के साथ बीसलपुर क्षेत्र में भी बाघ की दहशत

Wed, 13 Dec 2017 07:21 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
अमरिया के साथ बीसलपुर क्षेत्र में भी बाघ की दहशत
बाघ के पग‌चिह्न - फोटो : अमर उजाला
कई जगह मिले बाघ के पगचिह्न
विज्ञापन


पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे क्षेत्रों के साथ ही अमरिया और बीसलपुर क्षेत्र में भी बाघ की दहशत बनी हुई है। बुधवार को अमरिया क्षेत्र में तीन और बीसलपुर क्षेत्र में एक स्थान पर बाघ के पगचिह्न देखे गए। निगरानी टीम ने निरीक्षण के साथ ही ग्रामीणों के साथ बैठक कर सचेत रहने की अपील की।

टाइगर की निगरानी के लिए गठित सामाजिक वानिकी की टीम ने बुधवार को अमरिया क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान ड्यूनी डैम क्षेत्र में खैर के जंगल जाने वाली चकरोड पर एवं दूसरी ओर देवहा नदी किनारे बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए। इसके अलावा अमरिया क्षेत्र के ही शुक्ला फार्म पर भी बाघ के पगचिह्न देखे गए। अमरिया क्षेत्र के अलावा बीसलपुर क्षेत्र में भी पिछले कई दिनों से बाघ की चहलकदमी किसानों को परेशान किए हैं। बाघ के क्षेत्र में घूमने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ेपुर कुसुमा में नन्हे लाल के खेत में बाघ के पगचिह्न पाए। पगचिह्न मिलने पर वन विभाग की टीम ने बाघ होने की पुष्टि की। यहां वन विभाग की टीम ने बाघ की दहशत से परेशान किसानों के साथ बैठक की। इसमें पत्रक वितरण के साथ ही बाघ एवं वन्यजीवों के प्रति सचेत रहने की अपील की गई साथ ही खेतों पर अकेले न जा ने की सलाह दी गई। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि निगरानी टीम लगातार भ्रमण कर रही है। जहां भी सूचना मिलती है वहीं बाघ की तलाश के साथ ही ग्रामीणों के साथ बैठकें भी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed