फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बगैर लाइसेंस बेची जा रही थी आतिशबाजी, दो हिरासत में

बगैर लाइसेंस बेची जा रही थी आतिशबाजी, दो हिरासत में

Mon, 04 Sep 2017 06:39 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
बगैर लाइसेंस बेची जा रही थी आतिशबाजी, दो हिरासत में

विज्ञापन
बगैर लाइसेंस बेची जा रही थी आतिशबाजी, दो हिरासत में

पूरनपुर। सीएफओ ब्रहमानंद दुबे ने टीम के साथ नगर के मेला मैदान रोड पर छापा मारकर बगैर लाइसेंस के चल रही आतिशबाजी की दुकान पकड़ी। लाइसेंस न दिखा पाने पर व्यापारी और उसके बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस ने दुकान सील कर दी है। कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरातफरी मची रही।

सीएफओ को सूचना मिली कि नगर के रामलीला मेला मैदान वाली गली में बगैर लाइसेंस के आतिशबाजी की दुकान चल रही है। इस पर उन्होंने सोमवार को टीम बनाकर छापा मारा। जिसमें तीन महीने पहले लाइसेंस निरस्त होने पर सील की गई दुकान पर आतिशबाजी की धड़ल्ले से बिक्री पकड़ी। सीएफओ ने बताया कि करीब तीन माह पहले कादरी आतिशबाज सहित तीन आतिशबाजों की दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर उनको सील किया गया था। कादरी आतिशबाज ने सील दुकान के कुछ दूरी पर स्थित अपनी एक अन्य दुकान खोलकर बगैर लाइसेंस के आतिशबाजी बिक्री शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि दुकान पर आतिशबाजी बिक्री कर रहे आतिशबाज और उसके पुत्र को हिरासत में लिया गया है। नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed